'DMK के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट', वेल्लोर में बोले PM मोदी
'DMK के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट', वेल्लोर में बोले PM मोदी
Share:

वेल्लोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान वे वेल्लोर पहुंचे जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं उन्हें नहीं पता होगा की वेल्लोर की धरती नया इतिहास बनाने जा रही है. बीजेपी और एनडीए को तमिलनाडु में अपार जनसमर्थन मिल रहा है. पूरा तमिलनाडु कह रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’.

मोदी ने कहा कि DMK तमिलनाडु को पुरानी सोच में फंसा कर रखना चाहती है। DMK की फैमिली पॉलिटिक्स के कारण यहां के यूथ को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल रहा है। इस पार्टी में आगे बढ़ने के लिए 3 क्राइटेरिया है। पहला- फैमिली पॉलिटिक्स, दूसरा- करप्शन और तीसरा एंटी तमिल कल्चर। पीएम मोदी तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में दोपहर 1.45 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात, वे महाराष्ट्र के नागपुर के रामटेक जाएंगे। यहां पर शाम 6 बजे उनकी चुनावी रैली होगी। प्रधानमंत्री ने बीते दिन भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं चेन्नई में जनसभा और रैली की थी।

वेल्लोर में जनसभा के चलते मोदी ने कहा- 2014 के पहले भारत को हमारी इकॉनॉमी बहुत कमजोर थी। देश में सिर्फ स्कैम की खबरें आती थीं। भारत के बारे में बहुत बुरा कहा जाता था। भारत की इकोनॉमी कभी भी फेल हो सकती थी, किन्तु अब वही भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसमें तमिलनाडु की बड़ी भूमिका रही है। NDA सरकार वेल्लोर के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वेल्लोर का एयरपोर्ट जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे वेल्लोर एयर कन्कटेविटी के मैप में आजाएगा। 2014 के पश्चात् से यहां रेलवे का भी विकास हुआ है। स्टेशनों की संख्या के साथ रेलों की संख्या भी बढ़ाई गई है। अभी खुलासा हुआ है सैंड स्मगलर्स ने 2 वर्षों में प्रदेश का 4600 करोड़ रुपए का लॉस किया है। पूरे राज्य में लूट का खेल चल रहा है। हम केंद्र सरकार से प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए भेजते हैं। ये पैसा DMK के करप्शन के भेंट चढ़ जाता है।

'5 लाख रूपये दो या मुस्लिम बनो’, रेप के बाद तालिब बना रहा था लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव और...

फैज रजा और सलमान खान ने दी धीरेंद्र शास्त्री को 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब ईसाइयों का यूथ संगठन दिखाएगा ‘द केरल स्टोरी’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -