हवा में दिव्यांका ने मनाया पति विवेक का जन्मदिन, वीडियो वायरल
हवा में दिव्यांका ने मनाया पति विवेक का जन्मदिन, वीडियो वायरल
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आज यानी 8 नवंबर को पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का जन्मदिन मना रहीं हैं। आज अभिनेता विवेक का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को एन्जॉय करने के लिए वह पत्नी के साथ दुबई में हैं। इस समय सोशल मीडिया पर विवेक की पत्नी दिव्यांका ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में कपल डिनर इन द एयर इन्जॉय कर रहे हैं। दिव्यांका द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो मात्र 5 मिनट का है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका और विवेक काफी ऊंचाई पर मौजूद हैं और डिनर टेबर पर बैठे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश हैं और थोड़े थोड़े डरे हुए भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

जी दरअसल दोनों हवा में बैठे हैं और डिनर का मजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि यह दुबई की एक लोकेशन है जहां पर हैंगिंग रेस्ट्रोरेंट हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्टर विवेक ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे दोनों आराम से हवा में बैठे नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें दिव्यांका और विवेक दोनों ही घूमने के काफी शौकीन हैं और आए दिन दोनों को बाहर देखा जाता है। दोनों बाहर घुमते हुए अपने फोटोज फैंस के साथ साझा करते हैं। वैसे दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी के पॉपुलर और क्यूट कपल्स में से एक हैं।

दोनों के लाखों फैंस हैं और दोनों काफी समय से साथ हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों की लव कम अरेंज मैरिज है। जी दरअसल दिव्यांका से पहले उनकी मां को विवेक पसंद आ गए थे। इस बारे में खुद विवेक ने बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें और दिव्यांका को उनके साथ शो ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में काम करने वाले एक एक्टर और दोनों के कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था और उसके बाद दोनों दोस्त बने और प्यार हो गया।

शोएब अख्तर को चुकाने होंगे 100 मिलियन, PTV ने भेजा नोटिस

बिग बॉस की इस मशहूर एक्स कंटेस्टेंट को डेट कर रहे है उमर रियाज!

उर्फी जावेद ने पहनी रिंग वाली ब्रालेट, यूजर्स बोले- और छोटे कपड़े नहीं हैं क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -