दिव्यांका त्रिपाठी ने बनाया ये रिकॉर्ड, सरकार ने किया सम्मानित
दिव्यांका त्रिपाठी ने बनाया ये रिकॉर्ड, सरकार ने किया सम्मानित
Share:

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में दिव्यांका के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सुनने में आई हैं. दिव्यांका को शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश रत्न सम्मान से नवाज़ा है. हाल ही में भोपाल में आयोजित इस समारोह में दिव्यांका के माता-पिता ने उनका ये सम्मान ग्रहण किया. आपको बता दें दिव्यांका मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं.

शिवराज सरकार ने दिव्यांका द्वारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सराहनीय योगदान देने के लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया हैं. इस बड़े सम्मान की हक़दार बनने के बाद दिव्यांका की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए दिव्यांका ने ख़ुशी जाहिर की है. इस वीडियो के जरिए दिव्यांका ने इस अवार्ड के लिए शुक्रिया अदा किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- 'एमपी हिंदुस्तान का दिल है वे मेरा भी दिल है.' इतना ही नहीं दिव्यांका ने मध्यप्रदेश के विकास और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी खूब तारीफें की.

आपको बता दें दिव्यांका इस समय छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं. वही अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं. पिछले कई सालों से ये शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ हैं.

फिर डूबी कपिल शर्मा की नैया, आख़िरकार बंद हुआ उनका रियलिटी शो

'सेक्सी भाभी' बनकर सभी को दीवाना बनाने आ गई हैं मोनालिसा

संस्कारी दिखने वाली काम्या पंजाबी का नजर आया बिकिनी अवतार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -