केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार में ठनी !
केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार में ठनी !
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली की राज्य सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच एक बार फिर अधिकारों की तनातनी बढ़ गई है। इस दौरान यह कहा गया है कि दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट का झटका लगने के बाद आप नेता आक्रामक नजर आए। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए। सर्वोच्च न्यायालय जाने की बात कही। इस दौरान विपक्षी दलों ने सीएम केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में सत्ता में बैठे आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा खुद को संविधान के भी उपर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि वे दिल्ली में अराजक तरह से सत्ता का संचालन कर रहे हैं। वे न्यायालय के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। केंद्र सरकार में सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार, केजरीवाल सरकार के मामले में अतिक्रमण करने में लगी है।

'जंग' से बचने के लिए AAP सरकार ने लिया यू टर्न

आग लगने पर पुलिस को बुलाए, नारेबाजी करने पर नहींः नजीब जंग

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव, AAP ने सचिवो के निलंबन को रद्द...

उनका कहना था कि वे बहुमत के ही साथ सत्ता में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से असंवैधानिक कार्य नहीं हो सकता है। राज्य में अराजकता का माहौल है। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार, सीएम केजरीवाल की सरकार के मामले में अपनी ही बात कह रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र घबराहट के कारण कार्य कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष द्वारा यह कहा गया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके लिए केंद्र सरकार जवाबदार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -