दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी से मांग- राम मंदिर ट्रस्ट में शंकराचार्य को किया जाए शामिल
दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी से मांग- राम मंदिर ट्रस्ट में शंकराचार्य को किया जाए शामिल
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित किए गए ट्रस्ट के सदस्यों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शंकराचार्य को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग भी की है। बता दें कि राम मंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को तय किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, 'सभी चाहते हैं कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। किन्तु केंद्र सरकार ने शंकराचार्य को ट्रस्ट में जगह नहीं दी, उनके स्थान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को ट्रस्ट में शामिल कर लिया। हम इस पर आपत्ति जताते हैं।' दिग्विजय सिंह ने ने आगे कहा कि, 'यदि पीएम मोदी पांच अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन करते हैं, तो सभी शंकराचार्य और रामानंदी संप्रदाय के स्वामी रामनरेशाचार्य को भी भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें ट्रस्ट का सदस्य घोषित करना चाहिए।'  

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। इस वर्ष फरवरी में लिखे गए पत्र में दिग्विजय ने कहा था कि मंदिर निर्माण के लिए जब रामालय ट्रस्ट पहले से है तो नया ट्रस्ट गठित करने की क्या जरुरत थी। 

इंफोसिस के हाथ लगी अब तक की सबसे बड़ी डील ! वैंगार्ड के साथ 1.5 अरब डॉलर में हुआ सौदा

शेयर बजार की तेजी से हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 238 अंकों का आया उछाल

'लीव विदाउट पे' पर बढ़ा घमासान, एयर इंडिया CMO को वर्कर यूनियन ने लिखा सख्त लेटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -