'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नहीं, नक्सलियों की चल रही..', भूपेश बघेल पर भाजपा का हमला
'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नहीं, नक्सलियों की चल रही..', भूपेश बघेल पर भाजपा का हमला
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बढ़ते नक्सलवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि CM बघेल बताते हैं कि राज्य में नक्सली किनारे चले गए हैं, नक्सल गतिविधियां और हत्याएं बंद हो गई है, किन्तु राज्य में नक्सल समस्या निरंतर बढ़ रही है। बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर में आए दिन नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरे राज्य में हत्याओं का दौर चल रहा है। नक्सली बेखौफ होकर ग्रामीणों और आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, जिससे राज्य में दहशत पसरी हुई है। 

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि नक्सली उपकरण जला रहे हैं और सड़कें खोद रहे हैं। मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं। सुकमा जिले में एक व्यापारी को नक्सलियों ने बेरहमी से मार डाला। पोलमपल्ली थाने से कुछ ही दूरी पर माओवादियों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 15 से अधिक नक्सली रात में घर में घुस गए। व्यापारी की पत्नी और परिवार को डंडों से बुरी तरह पीटा। उन्होने कहा कि ऐसा लगता है कि बस्तर संभाग में सरकार की नहीं, बल्कि नक्सलियों की चल रही है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि राज्य में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने नक्सलियों से लड़ना बंद कर दिया है। जिससे  नक्सलियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आम आदमी का मनोबल टूट रहा है। नक्सल वारदात और हत्याएं राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसा कोई समय नहीं है, जिसमे नक्सली वारदात नहीं हो रही हो।  

'शिवसेना को बर्बाद करना चाहती है दिल्ली..', केंद्र पर फिर भड़के संजय राउत

'एक पेड़ लगाओ और 5 यूनिट बिजली मुफ्त पाओ..', इस राज्य के सीएम ने किया ऐलान

'जहाँ इज्जत मिले वहां चले जाओ..', सपा ने ओपी राजभर को दिया दो टूक जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -