हिंदुस्तान के दिल पर हुआ मौसम का असर
हिंदुस्तान के दिल पर हुआ मौसम का असर
Share:

भोपाल। देशभर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सर्दी ने भारत के मध्यवर्ती प्रदेश मध्यप्रदेश को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हिंदुस्तान के इस दिल पर सर्द मौसम का बड़ा असर हुआ है। हालात ये है कि यहां पर सुबह करीब 9 बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहता है। तो दूसरी ओर लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल इंदौर, राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में ठंड का व्यापक असर है। सर्द मौसम के कारण प्रदेश के उज्जैन, रायसेन समेत कई शहर कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं।

रायसेन में भी लोगों को जबरदस्त ठंड का अनुभव हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा रात में तापमान में गिरावट आने के ही साथ ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। मगर आसमान साफ होने के कारण इन दिनों दोपहर 12 बजे से लोगों को कुछ राहत मिलती है। लोगों को घरों में ठंड का अधिक अनुभव हो रहा है जबकि धूप से लोगों को राहत मिल रही है। जहां भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है वहीं उज्जैन में सर्द का बड़ा असर है।

हालात ये हैं कि यहां पर दिसंबर के अंतिम दिनों में तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि इंदौर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। माना जा रहा है कि हवा की दिशा उत्तरी होने से ऐसा हुआ। हालांकि इंदौर में भी सुबह के समय सर्दी का असर बना हुआ है लेकिन दिन बढ़ने के साथ ठंड का असर बेहद कम हो जाता है।

कोहरे ने रोकी रेलों की रफ्तार, जनवरी में सर्दी का सितम

कड़ाके की ठंड से कपकपाए लोग

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -