कड़ाके की ठंड से कपकपाए लोग
कड़ाके की ठंड से कपकपाए लोग
Share:

भोपाल :  प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दो दिनों से तेज ठंड के कारण न केवल लोग कपकपाते हुये नजर आ सकते है वहीं स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम आंकी जा रही है। हालांकि प्रदेश के कई शहरों में स्थानीय प्रशासन द्वारा सुबह के स्कूलों का समय देरी से कर दिया है, बावजूद इसके ठंड के कारण बच्चों की संख्या कम हो गई है। इधर शाम होने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों तक पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के बाद अभी ठंड जरूर कम हो गई है लेकिन आगामी सप्ताह के दौरान ठंड का असर बरकरार रहेगा। इधर गुरूवार को सुबह तेज धूप निकली तथा दिन का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ने की जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी है।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

कोहरा और ठंड बना ट्रेनों के लिए परेशानी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -