डिलीवरी बॉय उस्मान ने रची थी टनल में लूट की साजिश, भाई इरफ़ान को भी लिया साथ, अब तक 7 गिरफ्तार
डिलीवरी बॉय उस्मान ने रची थी टनल में लूट की साजिश, भाई इरफ़ान को भी लिया साथ, अब तक 7 गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई लूट को लेकर घिरी दिल्ली पुलिस ने रात के अंधेरे में बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने लुटेरों तक पहुंचने के लिए सोमवार (26 जून) की रात ताबड़तोड़ ऐक्शन किया। इस दौरान लगभग 1600 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, तो 2000 वाहन बरामद किए। कार सवार से 2 लाख रुपए की सरेआम लूट का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की काफी आलोचना हुई थी। दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लागे थे। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी उस्मान सहित 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और कुछ अन्य लोगों की तलाश चल रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, चांदनी चौक स्थित कंपनी के डिलीवरी एजेंट पटेल साजन कुमार और उनके सहयोगी जिगर पटेल शनिवार को कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। प्रगति मैदान टनल के अंदर बाइक सवार 4 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया था। बाइक पर पीछे बैठे लोग उतरे और पिस्टल दिखाकर कार से बैग लूटकर फरार हो गए। दिल्ली के सराय काले खान और नोएडा को जोड़ने वाला 1.5 किमी लंबा टनल दिल्ली के केंद्र में स्थित है। इस घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और LG पर निशाना साधने लगे और LG से इस्तीफे की मांग करने के साथ ही दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण भी मांगने लगे थे। 

अब अपराधियों को पकड़ने के बाद क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने बताया है कि इसका मास्टरमाइंड उस्मान है, जो अमेजॉन के लिए कूरियर ब्वॉय का काम करता था। वह चांदनी चौक में 6-7 वर्षों से डिलीवरी कर रहा था। उसे पता था कि यहां कैश का मूवमेंट होता है। उसे लग रहा था कि हर दिन काम करने की जगह बड़ा हाथ मार लिया जाए, ताकि सारे कर्जे दूर हो जाएं और ऐश भी हों। उसने ताऊ के लड़के इरफान को अपने साथ मिलाया। यूपी के कुछ अपराधियों से संपर्क साधा। इसके बाद सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उस्मान ने ही बताया था कि किस गाड़ी को लूटना है। अभी तक उनके पास से 5 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

स्पेशल CP ने इस बात की पुष्टि की है कि वारदात से पहले आरोपियों ने जमकर पार्टी की थी। उन्होंने बताया कि साजिशकर्ताओं में एक विशाल नामक एक आरोपी भी शामिल था। जिसे पहले ही एक गलती से गोली लग गई थी, तो वह अस्पताल में भर्ती हो गया था। इसलिए वह वारदात के वक़्त मौजूद नहीं था। क्राइम ब्रान्च ने CCTV फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर आरोपियों को अरेस्ट किया है।

चोरो के बुलंद हुए हौसले, एसपी के घर से उड़ाए लाखों के जेवर

अपने ही माँ-बाप को बेटे ने दी दर्दनाक मौत, हैरान कर देने वाला है मामला

कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -