चोरो के बुलंद हुए हौसले, एसपी के घर से उड़ाए लाखों के जेवर
चोरो के बुलंद हुए हौसले,  एसपी के घर से उड़ाए लाखों के जेवर
Share:

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमिश्नर सिस्टम लागू है। इसके बावजूद आम जनता तो छोड़िए पुलिस के ही बड़े अधिकारियों के घर भी सुरक्षित नहीं है। अज्ञात चोरों ने पुलिस अधीक्षक के घर को निशाना बनाया है। घर में रखे लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे केमरो के पता लगा रही जिससे की आरोपी का पता लगाया जा सके।  

पुलिस के मुताबिक पूरा मामला रेडियो कॉलोनी का है, यह घटना डायल 100 के एसपी के घर में हुई है। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात समेटकर नौ दो ग्यारह हो गए हैं।  अब पुलिस भी चोरों के हौसले देखकर हैरान है। उन्हें पता था कि ये एसपी का मकान है, फिर भी चोरी करने से बाज नहीं आये।  

अब पुलिस विभाग में भी मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।आखिर शहर के एसपी के घर ही चोरी कैसे हो गई। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जब पुलिस की सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। फिलहाल भोपाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चोरी करने वाले बादमाशो का पता लगाया जा रहा है।

अपने ही माँ-बाप को बेटे ने दी दर्दनाक मौत, हैरान कर देने वाला है मामला

Farji देखकर छापने लगे फर्जी नोट, 5 लाख के नकली नोटों के साथ ताजीम और इरशाद गिरफ्तार

कोचिंग जा रही छात्रा को कार में किया किडनैप, फिर होटल ले जाकर किया रेप, आरोपी साहिल गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -