दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों से मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है। कुछ राज्यों से पूरी तरह मॉनसून जा चुका है। वहीं, कुछ राज्यों के कुछ इलाकों से मॉनसून की विदाई हुई है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से सहित कई सूबों से मॉनसून वापस जा चुका है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग द्वारा कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश का पूर्वानुमान है। 

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज, 5 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की वर्षा भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज से 9 अक्टूबर तक निरंतर बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। 

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ हल्की बारिश भी होगी। लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गाजियाबाद में कल बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पर इस शख्स ने चलाई गोली

पीएम मोदी को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा धन्यवाद, बोले- अब रूस से कोई बात नहीं करेंगे

वडोदरा: वायु सेना स्टेशन के पास बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सात गंभीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -