मदीना मस्जिद का मौलाना जावेद, कई बार किया 11 साल के मासूम लड़के का रेप, देता था धमकी
मदीना मस्जिद का मौलाना जावेद, कई बार किया 11 साल के मासूम लड़के का रेप, देता था धमकी
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एक मदरसे में मौलवी द्वारा 11 वर्षीय छात्र का यौन शोषण करने (Rape in Madrasa) का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की माँ की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने करावल नगर स्थित मदीना मस्जिद के 24 साल की मौलवी मोहम्मद जावेद को अरेस्ट कर लिया है। राजधानी दिल्ली के शिव विहार इलाके के करावल नगर के मदीना मस्जिद के मदरसे में 11 वर्षीय एक छात्र बीते चार वर्षों से रहकर पढ़ाई करता था।

पिछले 7 अक्टूबर 2022 को ईद की छुट्टियों में वह घर पहुंचा था। जब उसकी माँ अपने बेटे को वापस मदरसा ले गई, तो बच्चा वहाँ रहने के लिए तैयार नहीं था। इस दौरान बच्चे ने अपनी माँ को कुछ बताया ही नहीं। काफी समझाने-बुझाने के बाद वह मदरसे में रहने के लिए माना, मगर 11 अक्टूबर 2022 को वह मदरसे से भागकर फिर अपने घर आ गया। इस बार उसने अपने परिवार वालों को मदरसे के मौलाना जावेद के कुकर्मों के बारे में बता दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ IPC की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

काउंसलिंग के दौरान पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह मदीना मस्जिद के आवास में 15-20 छात्रों के साथ रहता था। इस साल स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान मौलाना जावेद ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं मौलाना ने छात्र को धमकाया भी कि यदि किसी को कुछ बताया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बच्चा डर से मारे चुप रहा, जिससे मौलाना की हिम्मत बढ़ गई और उसने कई बार बच्चे का बलात्कार किया।

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जावेद को मदीना मस्जिद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में मौलवी जावेद ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह विवाहित है और अपनी पत्नी एवं छोटी-सी बेटी के साथ मस्जिद परिसर में ही रहता है। वह 24 मार्च 2022 से मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहा है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या का इल्जाम

शादीशुदा भांजे के प्यार में पड़ी मामी को मिली ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

छोटी बच्चियों के सामने अश्लील हरकतें करता था सिकंदर खान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -