आज भी इस कारण लग सकता हैं दिल्ली की इन सड़को पर जाम
आज भी इस कारण लग सकता हैं दिल्ली की इन सड़को पर जाम
Share:

नई दिल्ली : आज शाम को आप कहीं निकलें तो उससे पहले एक बार अपना गूगल मैप जरूर खोलकर चेक कर लें। क्योकि ऐसा नहीं करने पर आप भयंकर जाम में भी फंस सकते हैं। दरअसल आज दिल्ली - एनसीआर में बड़ी संख्या में शादियां जिसके चलते आज कई रास्तों पर जाम लगने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में उन जगहों पर ट्रैफिक के हालात खराब होने की संभावना है जहां शादियों के बैंक्वेट हॉल ज्यादा हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी उन इलाकों में स्टाफ को ज्यादा मात्रा में तैनात किया है, लेकिन फिर भी इन इलाकों में जाम लग सकता है। 

यंहा सम्भावना ज्यादा 
आपको बता दे महरौली - गुड़गांव रोड, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, विकासपुरी, रोहतक रोड, जीटी करनाल रोड, राजौरी गार्डन, कड़कड़डूमा, द्वारका, आईपी एक्सटेंशन, बिजवासन, कापसहेड़ा, सैनिक फार्म्स, छतरपुर, गाजीपुर, विवेक विहार, सुभाष नगर, रोहिणी जैसे कई इलाकों में जाम लगने की प्रबल संभावना है। वही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरी ना हो, तो इन रास्तों से जाने से बचें।

शादियों के चलते बुधवार को हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। बारातों के कारण देर रात तक गंगनहर से दुहाई तक वाहन और मुसाफिर जाम में फंसे नजर आए। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। बुधवार को शादी समारोह के चलते हाईवे पर सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहा।

दिल्ली में घुटने लगा दम, समग्र वायु गुणवत्ता 404 दर्ज किया गया

क्या राजस्थान में लागू होगा डिप्टी सीएम फार्मूला? फैसले के लिए गहलोत-पायलट पहुंचे दिल्ली

दिल्ली: अब सरकार तय करेगी, शादी में आएंगे कितने मेहमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -