दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने BJP को बताया झगड़ा करने वाली पार्टी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने BJP को बताया झगड़ा करने वाली पार्टी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा को 'भारतीय झगड़ा पार्टी' क़रार दिया है. उन्होंने दावा किया है कि, ''गुजरात में अब आप का काम बोलने लगा है।'' हाल ही में सिसौदिया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर कोरोना के कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''भाजपा विकास की बात करती है पर उसकी रूचि इसमें नहीं है। भाजपा बताए कि स्कूल, अस्पताल और रोज़गार क्या विकास के पैमाने नहीं हैं। पांच साल में अगर आप दिल्ली में इतना कुछ कर सकती है तो गुजरात में भाजपा क्यों कुछ नहीं कर रही.'' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''कोरोना की दूसरी लहर के उचित प्रबंधन के समय भाजपा सरकार बंगाल चुनाव में लगी थी और इसमें हारने के बाद यह अब सबसे झगड़ा करने में लगी है।''

आगे उन्होंने कहा, ''यह भारतीय जनता पार्टी से भारतीय झगड़ा पार्टी बन गई है।'' इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में हुए विवाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ''इस मामले में भाजपा अपने कार्यालय में बनाए गई रिपोर्ट के आधार पर बेवजह मुद्दा बना रही है। आप की चुनौती के 72 घंटे बीतने के बावजूद भाजपा इस मामले में सुप्रीम कोटर् गठित ऑडिट समिति की कथित रिपोर्ट्स को सामने नहीं ला पायी है।''

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! जल्द ही इस टीम से खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह और क्रिस गेल

टीकाकरण के बाद भी लोगों के लिए खतरा बन सकता है डेल्टा वेरिएंट, वैक्सीनेटिड डॉक्टर भी हुए संक्रमित

सबसे भिड़ने के बाद KRK ने बदली अपनी चाल, ट्वीट कर मांगी सबसे माफ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -