कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें
कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें
Share:

नई दिल्ली। देशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। हालात ये है कि सबसे अधिक ठंड का अनुभव उत्तर भारत में हो रहा है। दरअसल राजधानी दिल्ली में गुरूवार सुबह जबरदस्त कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण करीब 43 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इतना ही नहीं करीब 13 रेल सेवाऐं प्रभावित हुईं और इनके समय में बदलाव किया गया। कोहरे का असर विमान परिचालन पर हुआ।

हालात ये रही कि सुबह के समय विजीबलिटी काफी कम रही। विजीबलिटी 50 मीटर से नीचे गिर गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में भी जबरदस्त कोहरा अंतिम दिन तक छाया रह सकता है। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस दौरान तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी सर्द मौसम का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब में तो तापमान बहुत कम हो गया है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में हवा में नमी करीब 100 प्रतिशत रही है।

सर्दी से कपकपाया मध्यप्रदेश, रात

सर्दी है तो क्या हुआ? स्टाइल में रहिये

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -