दिल्ली: 97 इलेक्ट्रिक बसों को CM केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: 97 इलेक्ट्रिक बसों को CM केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को 97 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ दिल्ली में अब DTC के बेड़े में कुल 250 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। यह सभी बसें आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो कहा करते थे कि DTC बंद होने वाला है।

उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल जी का जो विजन है कि दिल्ली को देश का इलेक्ट्रिक वेहिकल कैप्टिल बनाना है, उसकी शुरुआत अब हो गई है। दिल्ली में अब 60,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं। इसके साथ ही गहलोत ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दे दिया है। यह बसें 2023 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। दिल्ली में शीघ्र ही 1800 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तक दिल्ली में 153 इलेक्ट्रिक बसें चलती थी और आज 97 और बसें सड़कों पर उतर रही हैं और 50 बसें सितंबर तक आ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि, इस प्रकार सितंबर के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर 300 बसें दौड़ने लगेंगी। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक 1800 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के पास होंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2025 के आखिर तक 6380 और इलेक्ट्रिक बसें ले आई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक 80 फीसद  बसें इलेक्ट्रिक होंगी। उन्होंने कहा कि बस डिपो को भी युद्धस्तर पर इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है।

Freebie मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर हुई सुनवाई, जानिए क्या बोले CJI ?

फरीदाबाद को मिला एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

जम्मू कश्मीर: 3 दिन से लापता थे भाजपा नेता, अब पेड़ से लटका हुआ मिला शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -