शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो 'झरना' का गला रेतकर फरार हुआ चांद आलम
शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो 'झरना' का गला रेतकर फरार हुआ चांद आलम
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को एक महिला का शव मिला, जो प्लास्टिक से ढका हुआ था और उसका गला कटा हुआ था। रविवार (21 नवंबर 2021) को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और छानबीन में जुट गई। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मृतक महिला का नाम झरना है। क़त्ल से एक रात पहले झरना के कॉल डिटेल खंगालने पर यह मालूम हुआ कि वो किसी चांद आलम नामक शख्स के साथ थी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच सेक्स को लेकर विवाद हुआ था। चांद आलम जबरदस्ती झरना के साथ सेक्स करना चाह रहा था और मना करने पर उसने कैंची से गला रेत कर झरना को मार डाला। पुलिस ने चांद आलम को दिल्ली के ओखला इलाके से अरेस्ट कर लिया है। 37 वर्षीय झरना और 26 साल का चांद आलम 2015 में दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर स्थित पुल प्रहलादपुर इलाके में एक कंपनी में नौकरी करने के दौरान मिले थे। तब इन दोनों की दोस्ती भी हो गई थी, साथ वक़्त गुजारते थे। हालाँकि कुछ समय पहले झरना ने चांद आलम से दोस्ती तोड़कर, सूरज नामक एक व्यक्ति से मित्रता कर ली थी। इसी बात को लेकर चांद आलम नाराज़ था, झरना को मारने के लिए प्लान बना रहा  था।

पुलिस के समक्ष चांद आलम ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। चांद आलम के अनुसार, वो झरना से 21 नवंबर 2021 को बदरपुर बस स्टॉप पर मिला, जहाँ से वो उसे ओखला के रेलवे ट्रैक के पास एक वीरान क्वार्टर में ले गया। यहीं पर वो जबरदस्ती सेक्स करना चाहा, मना करने पर चांद ने झरना के ही बैग से कैंची निकाल कर उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद चांद आलम ने शव को प्लास्टिक की थैली से ढक दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ कर फेंक दिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़ों को उसने एक नाले में फेंक दिया और वहाँ से फरार हो गया। हालाँकि फोन रिकॉर्ड के चलते वह पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला झरना विवाहित थी और उसके 2 बच्चे भी हैं। वहीं, हत्यारा चांद आलम भी शादीशुदा है।

जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला युवती का शव, लोगों के बीच मच गया हड़कंप

जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद, फिर बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलियां

कोर्ट द्वारा 'फरार' घोषित किए गए परमबीर सिंह, घर के बाहर चिपकाया गया नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -