दिल्ली विधानसभा चुनाव: सालों बाद शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंची सोनिया गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव: सालों बाद शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंची सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली:  दिल्ली में विधानसभा सीटों के लिए सुबह से ही मतदान जारी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाला। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर मतदान किया। वह बीमार चल रहीं थी और इसी सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मतदान के लिए जाते समय उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उपस्थित थीं।

राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। कई वर्षों के बाद सोनिया गांधी बूथ पर शीला दीक्षित के बगैर वोट डालने पहुंचीं। गत वर्ष ही शीला दीक्षित का देहांत हो गया था। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग वोट डालने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के पहले घंटे में 3.66 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

वहीं वोटिंग शुरू होने से कुछ मिनट पहले केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ''वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील- जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।'' आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फ़रवरी को जारी किए जाएंगे।

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी, जानिये क्या रही कीमत

क्या 7 अरब रुपए चुका पाएंगे अनिल अंबानी ? ब्रिटेन कोर्ट ने सुनाया ये फरमान

EPS Pension Calculation: मंथली पेंशन के कैलकुलेशन का नया फार्मूला है यहाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -