Delhi Results Live: जानिए क्या है प्रमुख सीट का हाल, कहीं चली 'झाड़ू' तो कहीं खिला 'कमल'
Delhi Results Live: जानिए क्या है प्रमुख सीट का हाल, कहीं चली 'झाड़ू' तो कहीं खिला 'कमल'
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार करके 57 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस खाता खोलते हुए भी नज़र नहीं आ रही है। मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ हुई थी और शाम तक अंतिम परिणाम आ जाने की संभावना है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ प्रमुख सीटों का हाल:- 

ओखला से भाजपा के ब्रम्ह सिंह के खिलाफ आप के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक से कांग्रेस की अल्का लाम्बा के खिलाफ आप के प्रह्लाद सिंह साहनी पर बढ़त बनाए हुए हैं।
कालकाजी से बीजेपी के धरमबीर सिंह के खिलाफ आप की आतिशी आगे चल रही हैं।
कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ बल्लीमारान विधानसभा सीट पर AAP के इमरान हुसैन से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट [पर BJP के अनिल कुमार बाजपेयी से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ पटेल नगर विधानसभा सीट पर  AAP के राजकुमार आनंद से पीछे चल रही हैं।
कांग्रेस के कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार विधानसभा सीट पर AAP के दिनेश मोहनिया से पीछे चल रही हैं।  
आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती मालवीय नगर विधानसभा सीट पर  BJP के शैलेंद्र सिंह से पीछे चल रहे हैं।
आप उम्मीदवार रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर BJP के संजय गोयल से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस के राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर AAP की राखी बिड़ला के पीछे चल रहे हैं।

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

Stock Market: सेंसेक्स 400 और निफ्टी 120 के पार, इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

BSNL, Air India और MTNL FY19 में PSU रहा घाटे वाली, ONGC को हुआ फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -