12 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
12 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

लखनऊ: राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत इस दौरान आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। यहाँ दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। आप सभी को बता दें कि श्री राम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया। यहाँ 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है। श्री राम की पैड़ी पर 9 लाख अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए।

वहीं रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। बताया जा रहा है दीयों की गिनती करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जी। किशन रेड्डी, वियतनाम, केन्या, त्रिनिनाद टोबैको के राजदूत, हाई कमिश्नर, मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट के अनेक सहयोगियों के साथ यहाँ शामिल रहे। आप सभी को बता दें कि अयोध्या में आयोजित दिव्य दीपोत्सव 2021 में श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक, सरयू आरती व दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद पंचम दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'दिवाली की ये उमंग उत्साह सभी के जीवन में बना रहे। हमने उत्तर प्रदेश में 9 लाख लोगों को घर दिए हैं, इसलिए सरयू तट पर 9 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए।'

आपको बता दें कि इस बार श्री राम की पैड़ी पर 09 लाख 51 हजार दीये जलाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ। इसी के साथ ही घाट पर स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी व भगवान राम भगवती सीता के जीवन से जुड़े रामायण के अनेक प्रसंगों पर आधारित लेजर शो का भरपूर आनंद लिया।

दिवाली की बधाई देते हुए राष्ट्रपति राम कोविंद ने देशवासियों से किया ये आग्रह

राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने वाली तीसरी पीढ़ी होने का गर्व: सीएम योगी

'2022 में हवा किस तरफ बहेगी?', चिदंबरम ने उपचुनाव के नतीजों पर पुछा सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -