दीपिका-रणवीर के साथ नजर आई पीवी सिंधु, देंखे ये बेहतरीन तस्वीर
दीपिका-रणवीर के साथ नजर आई पीवी सिंधु, देंखे ये बेहतरीन तस्वीर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीप‍िका पादुकोण तथा उनके हस्बैंड अभिनेता रणवीर सिंह ने शन‍िवार को विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उन्हें वर्ली स्थ‍ित Bastian रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस के चलते तीनों स्टार्स स्टाइल‍िश लुक में दिखाई दिए। तीनों की ये फोटोज प्रशंसकों के बीच छाई हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

वही बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ दीप‍िका की यह भेंट हैरान करने वाली नहीं है। दरअसल, दीप‍िका स्वयं भी राष्ट्रिय स्तर की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। ऐसे में पीवी सिंधु के साथ उनकी मित्रता लाजिमी है। वही इस स्पेशल ओकेजन के लिए पीवी सिंधु ने व्हाइट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर हूप्स, खुले बाल तथा हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। पीवी सिंधु इस ऑउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

वही दीप‍िका पादुकोण ने व्हाइट फुल स्लीव्स टॉप तथा ब्लैक पलाजो पैंट पहना था। उन्होंने गोल्डन हूप्स तथा बन हेयरस्टाइल के साथ एलीगेंट तथा क्लासी लुक कैरी किया था। वही बात यदि रणवीर सिंह की करें तो अभिनेता हर बार की भांति इस बार भी कूल और सैसी अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने बटरफ्लाई प्र‍िंटेड शर्ट तथा डेनिम्स पहने थे। उन्होंने अपने शर्ट के कुछ बटन्स ओपन रखे जिससे एक बार फिर उन्हें क्लीवेज किंग बोलना अनुचित नहीं होगा। रणवीर ने इसके साथ ब्लू मास्क तथा गॉगल्स पहने थे। वे ट‍िप टू टो, मैचिंग आउटफ‍िट में कैजुअल लग रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने पहना इस मशहूर अभिनेत्री की कंपनी का आउटफिट

सालों बाद एक फिल्म में नजर आएँगे बॉलीवुड के ये 4 दिग्गज सुपरस्टार

अपनी इस पुरानी दोस्त से मिली प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर जताई ख़ुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -