इस लेखक ने मात्र 11 वर्ष की उम्र में ही लिख दिया था पहला नाटक, झेलना पड़ा था भारी विरोध
इस लेखक ने मात्र 11 वर्ष की उम्र में ही लिख दिया था पहला नाटक, झेलना पड़ा था भारी विरोध
Share:

6 जनवरी 1928 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए विजय धोंडोपंत तेंडुलकर ने केवल छह साल की उम्र में अपनी पहली कहानी लिख दी थी। उनके पिता अपनी नौकरी के साथ साथ प्रकाशन का भी छोटा-मोटा कारोबार करते थे, इसलिए पढ़ने-लिखने का माहौल उन्हें घर से ही मिलने लगा था। नाटकों को देखते हुए बड़े हुए विजय ने मात्र 11 वर्ष की आयु में पहला नाटक लिखा, जिसमे उन्होंने काम किया और उसका निर्देशन भी किया। अपने लेखन के शुरुआती दिनों में विजय ने अख़बारों में भी कार्य किया था।

1961 में उनके द्वारा लिखा गया नाटक 'गिद्ध' खासा विवादास्पद रहा। 'ढाई पन्ने','शांताता! कोर्ट चालू आहे', 'घासीराम कोतवाल' और 'सखाराम बाइंडर' विजय तेंडुलकर के लिखे काफी चर्चित नाटक रहे हैं। जिन्होंने मराठी थियेटर को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। बताया जाता है कि उनके सबसे चर्चित नाटक घासीराम कोतवाल का छह हज़ार से अधिक बार मंचन हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में किसी और भारतीय नाटक का अभी तक मंचन नहीं हो पाया है।

सत्तर के दशक में उन्हें कुछ नाटकों के लिए विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन वास्तविकता से जुड़े इन नाटकों का मंचन आज भी होना उनकी स्वीकार्यता का प्रमाण प्रस्तुत करता है। उनकी लिखी गई पटकथा वाली कई कलात्मक फ़िल्मों ने समीक्षकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इन फ़िल्मों में अर्द्धसत्य, निशांत, आक्रोश प्रमुख हैं। उन्हें 1984 में पद्म भूषण से भी नवाज़ा गया था। 19 मई 2008 को उन्होंने पुणे में आखिरी साँस ली, वे कुछ समय से माँसपेशियों के कमजोर हो जाने की बीमारी मास्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे थे।

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मनगढंत कहानियां बन रहे विरोधी - मुख़्तार नकवी

शिवराज की खुली चुनौती, कहा - अगर कांग्रेस वादा पूरा करने सबूत दे दे, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा

दिल्ली सीएम पर भड़की कांग्रेस, पुछा, हिन्दू-मुस्लिम की सियासत कबसे करने लगे केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -