CID में दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे 'दया'
CID में दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे 'दया'
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविज़न सीरियल्स में काम किया है। दयानंद शेट्टी को असली पहचान टेलीविज़न के सुपरहिट और लोकप्रिय सीरियल CID से मिली थी। जन्मदिन के अवसर पर हम आपको दयानंद शेट्टी से जुड़ी खास बातों से बताते हैं।

दयानंद शेट्टी का जन्म 11 दिसंबर 1969 को कर्नाटक में हुआ था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह बेहतरीन स्पोर्ट्समैन थे, मगर गंभीर चोट के चलते दयानंद शेट्टी को स्पोर्ट्स को अलविदा कहना पड़ा। तत्पश्चात, उन्होंने अभिनय की तरफ रुख करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर का आरम्भ अजय देवगन की फिल्म दिलजले से किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गनमैन की भूमिका निभाई थी। 

दयानंद शेट्टी को असली पहचान सोनी चैनल के सीरियल CID से मिली थी। यह सीरियल वर्ष 1998 में आरम्भ हुआ था। दयानंद शेट्टी का यह पहला टीवी शो था। उन्होंने इस सीरियल के लिए निरंतर लंबे वक़्त तक काम किया था। सीरियल में दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। CID सीरियल में दयानंद शेट्टी के अतिरिक्त बाकि किरदार भी बहुत लोकप्रिय हैं। दयानंद शेट्टी CID सीरियल से लगभग दो दशक से जुड़े हुए हैं। उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दयानंद शेट्टी साधारण जिदंगी जीने के लिए जाने जाते हैं। वह लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, मगर उनके शो और फिल्में निरंतर आती रहती हैं। 

साइकिल की चेन से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस, वीडियो देख दंग रह गए फैंस

सलमान खान ने शालीन के हाथों में दी टीना को बचाने की चाबी, सामने आया प्रोमो

मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -