बहू ने 75 वर्षीय ससुर को दी दर्दनाक मौत, चौंका देने वाली है वजह
बहू ने 75 वर्षीय ससुर को दी दर्दनाक मौत, चौंका देने वाली है वजह
Share:

पटना: बिहार के छपरा से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है यहाँ बहू ने घरेलू विवाद में 75 वर्षीय ससुर का पीट-पीटकर क़त्ल कर दिया। मामले की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात आरम्भ की। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने अपराधी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि बहू एवं ससुर में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। तत्पश्चात, बहू ने अपने बुजुर्ग ससुर को पीट दिया। 

वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला छपरा के साहेबगंज का है। 75 वर्षीय वृद्ध रामनाथ प्रसाद का उनकी बहू ने क़त्ल कर दिया। घर में लगे हैंडपंप को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसे बहू पिंकी देवी (40) ने लगवाया था। आरोप है पिंकी हैंडपंप से किसी को पानी भरने नहीं देती थी। बहू द्वारा ससुर का क़त्ल किया जाना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वृद्ध अपनी बहू और पोता के साथ छपरा में रहते थे तथा वो भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए थे। 

वही बीमार ससुर ने उस हैंडपंप से पानी भर लिया जो उनकी बहू को अच्छा नहीं लगा तथा उसने अपने ससुर को पीट दिया। घरवालों ने बताया कि हाल ही में ससुर का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, अपराधी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी मुस्लिम शख्स के साथ अवैध संबंध है। उसके पिता ने रंगें हाथो उसे पकड़ लिया था। उसके पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद बीवी ने दारू पीकर उसके पिता को पीटा। वही इस मारपीट में ससुर रामनाथ प्रसाग घायल हो गए तथा उन्हें तुरंत ही चिकित्सालय में भर्ती कराया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों  ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तथा पुलिस ने अपराधी को बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस बताया कि बीते बहुत समय से परिवार में विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को शव सौंप दिया गया है। 

थाना प्रभारी बने शिक्षक, बस्ती के बच्चों की ली कोचिंग क्लास

पत्नी की हत्या करने वाले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानिए क्या है मामला?

बाधक कम्युनिटी हाल को किया जमींदोज, आठ हजार वर्ग फीट में हुआ था निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -