ससुराल वालों को खाने में जहर देकर फरार हुई बहु, पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती
ससुराल वालों को खाने में जहर देकर फरार हुई बहु, पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला ने अपने ससुराल वालों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद मौका देखते ही वह दो वर्षीय बच्ची को लेकर लापता हो गई। बेहोशी की स्थिति में सभी को उपचार के लिए CHC ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। 

रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के टांडा गुलाबसराय का है। सुशील की शादी कुछ वर्ष पूर्व सेहरामऊ की रहने वाली आरती के साथ हुआ था दोनों का दो वर्ष की बेटी भी है। गुरुवार शाम सुशील की पत्नी ने आलू की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद देर शाम शुलील की मां सत्यवती, दादी चंपा, बहन साक्षी और साला विशाल ने भोजन किया। वहीं विशाल के पिता हरिराम ने खाना नहीं खाया। खाना खाने के बाद सभी सो गए। शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे घर पर जब कोई नही जागा, तो हरिराम ने आवाज लगाई, मगर इसके बाद भी जब को नहीं उठी, तब मामले की जानकारी मिली। वहीं  घर से बच्ची और आरती नदारद मिले। 

आनन-फानन में पड़ोसियों की सहायता से माधोटांडा CHC ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सुशील की तरफ पत्नी आरती के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसने बताया कि पत्नी के साथ उसकी दो वर्षों की बेटी भी गायब है। 

घर में घुसकर दलित महिला का रेप किया, फिर एसिड से जलाकर मार डाला, आरोपी सुकर खान गिरफ्तार

लड़की ने शादी करने से इंकार किया तो युवक ने खाया जहर

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में यात्री खोलने लगा इमरजेंसी गेट, हुआ अरेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -