'बंधक बनाकर 2 महीने तक करता रहा बलात्कार, जबरन पढ़वाता था नमाज', खुद को अमीर बताकर दानिश ने 14 वर्षीय हिन्दू लड़की को फंसाया
'बंधक बनाकर 2 महीने तक करता रहा बलात्कार, जबरन पढ़वाता था नमाज', खुद को अमीर बताकर दानिश ने 14 वर्षीय हिन्दू लड़की को फंसाया
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से लव जिहाद से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दानिश नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम के जरिए 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। लड़की जब उसके चंगुल में फँस गई, तो उसने लड़की को अगवा कर लिया तथा उसे बंधक बनाकर निरंतर बलात्कार करता रहा। इतना ही नहीं, उससे प्रतिबंधित मांस खाने तथा नमाज पढ़ने के लिए विवश करता था। दानिश लड़की को इंस्टाग्राम पर बँगले एवं गाड़ियों की फोटोज भेजा करता था। वह अपने आपको बेहद अमीर दिखाता था। 

हालाँकि, दानिश एक नाले पर बनी एक कमरे की झुग्गी में परिवार के साथ रहता था। लड़की जब उसके झाँसे में आ गई तो उसे अपनी झुग्गी में बंधक बना लिया। एक कमरे की झुग्गी में जब उसके परिवार के लोग सो जाते थे तो वह लड़की का मुँह दबाकर उसके साथ बलात्कार करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला कानपुर के चकेरी थाना इलाके का है। दानिश पुत्र गुलफाम 14 वर्षीय लड़की को 22 अक्टूबर 2023 को मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की आई तो वह उसे मैकूपुरवा लेकर गया तथा वहाँ बंधक बना लिया। वह नाबालिग से दो महीने तक बलात्कार करता रहा। इस के चलते लड़की ने भागने का कई बार प्रयास किया, मगर नाकाम रही।

पीड़िता ने बताया है कि दानिश उसे जबरन मांस खिलाता था तथा नमाज पढ़वाता था। इसमें उसका परिवार भी उसकी सहायता करता था। मना करने पर उसे मारा-पीटा जाता था। यही नहीं, दानिश उससे 30 दिसंबर 2023 को उसका धर्मांतरण कराकर उससे जबरन निकाह करने भी करने वाला था। हालाँकि, इस बीच उसके बारे में हिंदू संगठनों को जानकारी तो वे उसे दानिश के चंगुल से मुक्त कराकर लाए। इतना ही नहीं, मांस खाने, नमाज पढ़ने एवं निकाह करने से मना करने पर दानिश उसे हत्या की धमकी देता था। लड़की के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम शख्स से जान-पहचान हुई थी। बाद में वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विहिप के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा, “मैकूपुरवा के पास की रहने वाली दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता ने उन्हें किशोरी के बंधक होने की सूचना दी थी, तत्पश्चात, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपित के ठिकाने पर पहुँचे। पहले तो डरी-धमकी लड़की ने आरोपित के पक्ष में बात की, मगर बाद में रोने लगी और आपबीती बताई।” आगे उन्होंने बताया, “आरोपित और उसका परिवार उसे जबरन माँस खिलाते थे। बोलते थे कि इससे तुम हिंदू से मुस्लिम बन जाओगी, फिर तुम्हारा निकाह करा देंगे। वो लोग रोज उसे नमाज पढ़वाते थे। मना करने पर पीटते थे। एक दिन युवक तथा उसका पत्रकार साथी मौलाना को लेकर ठिकाने पर पहुँचे और 30 दिसंबर 2023 को निकाह की बात कही।”

आनंद सिंह बताया कि इसके पश्चात् उनकी टीम दानिश के ठिकाने पर पहुँची और उसे मुक्त कराकर पुलिस के जरिए घर पहुँचा दिया। इस मामले में कानपुर कमिश्नरेट के एडीसीपी-ईस्ट ने बताया कि अपराधी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने हिंदू संगठनों से अपनी आपबीती में बताया कि दानिश ने इंस्टाग्राम पर बंगले और कार की तस्वीरें लगा रखी थी। वो बंगले के आसपास खड़े होकर फोटो खींचता था एवं भेजता था। जब वो उसे लेकर आया तो एक झोपड़ी में ले गया। इस झोपड़ी में पर्दा टंगा था तथा उसी में पूरा परिवार रहता था। जब सब लोग सो जाते थे तो वो मुँह दबाकर बलात्कार करता था तथा शोर मचाने पर धमकाता था।

कौन हैं चंपत राय? जिन्होंने राम मंदिर के लिए खपा दिया जीवन

पीएम मोदी ने किया महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन, 5 स्टार सुविधाओं से सुसज्जित है 'रामनगरी' का एयरपोर्ट

'भगवान राम को चुनाव में उम्मीदवार बना देगी भाजपा..', अपने पुराने सहयोगी पर जमकर बरसे संजय राउत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -