नाकाम हुई खतरनाक साजिश! 5 किलो IED के साथ गिरफ्तार हुआ आतंकियों का मददगार
नाकाम हुई खतरनाक साजिश! 5 किलो IED के साथ गिरफ्तार हुआ आतंकियों का मददगार
Share:

जम्मू: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहाँ पुलिस ने एक खतरनाक षड्यंत्र को असफल करते हुए पुलवामा से आतंकियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के पास से 5 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी गई है। पुलवामा पुलिस के अनुसार, अतंकियों के पकड़े गए सहयोगी का नाम इशफाक अहमद वानी है। उसे पुलवामा के अरिगम से गिरफ्तार किया गया है।

वही हाल ही में 4 मई को 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाते हुए बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के चलते दो दहशतगर्दो को ढेर किया था। दहशतगर्दो के पास से एक AK-47 बरामद हुई थी। दरअसल बारामूला में सुरक्षाबलों को गांव में दहशतगर्दो की उपस्थिति के बारे में विशेष इनपुट प्राप्त हुआ था, जिसके बाद तलाशी अभियान आरम्भ किया गया।

दहशतगर्दो की ओर से गोलीबारी आरम्भ कर दी गई, तत्पश्चात, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दो दहशतगर्दो को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा था, 'दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर एवं हनान अहमद सेह के तौर पर हुई। दोनों मार्च 2023 में आतंकी बने थे।'

'अभिषेक बनर्जी हनुमान जी की तरह ममता के साम्राज्य में आग लगा देंगे', BJP नेता का बड़ा बयान

'जो राम के नहीं हुए, वो हनुमान के क्या होंगे?', धरमलाल कौशिक ने CM बघेल पर साधा निशाना

'प्रधानमंत्री अब सिर्फ प्रचारमंत्री बन कर रह गए हैं', PM मोदी पर CM बघेल ने बोला बड़ा हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -