बिहार चुनाव के बाद दलाई लामा ने कहा, हिंदुस्तान हमारा गुरु है और हम चेले
बिहार चुनाव के बाद दलाई लामा ने कहा, हिंदुस्तान हमारा गुरु है और हम चेले
Share:

नोबल शांति पुरस्कार विजेता और बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा ने बिहार में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त के बाद कहा की बिहार में इंसानियत की जीत हुई है। बिहार की जनता ने हिंदुत्व के मुद्दे को नकार कर विकास व इंसानियत को जीत का हकदार बनाया है, दलाई लामा ने इसके साथ ही भारत को अपना गुरु बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमारा गुरु है और हम इसके चेले हैं। इतना ही नही मैं तो कहता हूं कि भारत हमारा ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ही गुरु है। 

बौद्ध धर्म पर जानकारी देते हुए दलाई लामा ने कहा कि सरकारों को कुर्सी के पीछे भागने से अच्छा है देश के हित के लिए काम करने चाहिए। एक दीक्षांत समारोह को संबोधितकरते हुए उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म का उदय हिंदुस्तान से हुआ है। इसलिए हम हिंदुस्तान के चेले हैं और हिंदुस्तान हमारा गुरु है।

दलाई लामा ने भारत को सभी धर्मों के लिए एक जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि एक अच्छे विश्व के निर्माण के लिए आप सभी भारत की महान संस्कृति को सहेज कर रखें क्योंकि भारत समानता की एक बेहतरीन तस्वीर है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -