पालघर: तूफान तौकते की चपेट में आने से फंसा जहाज, हो रहा है तेल का रिसाव
पालघर: तूफान तौकते की चपेट में आने से फंसा जहाज, हो रहा है तेल का रिसाव
Share:

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में तूफान तौकते के कारण एक जहाज समंदर के किनारे पर फंस गया है। अब इस बीच चिंता की बात यह है कि इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, और ऐसा होने से जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है। कहा जा रहा है इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है और ये जहाज तौकते तूफान की वजह से एक चट्टान से टकरा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में फंसा हुआ है।

जी दरअसल यह जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन चक्रवात तूफ़ान की चपेट में आने के बाद ये जहाज अब पत्थरों पर फंसा हुआ है। कहा जा रहा है कि अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि वडराई का ये समुद्री इलाका काफी पत्थरीला है। जी दरअसल यहाँ इस जहाज के कई टुकड़े समुद्र में बहते हुए भी नज़र आए हैं।

ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है। ऐसे में अब अगर जहाज से ऐसे ही तेल का रिसाव होता रहा तो ये इलाके के जीव जंतुओं और समुंद्री जीवों को नुकसान पहुंचा सकता है। आप सभी जानते ही होंगे कि 600 से ज्यादा लोगों के साथ ओएनजीसी के कई जहाज चक्रवात ताउते के दौरान अपतटीय क्षेत्रों में फंस गए थे। उन जहाज़ों के फंसने और उसके बाद की घटनाओं की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई थी।

टीके की किल्लत के बीच चिदंबरम की मांग- वैक्सीन सप्लाई का CAIG ऑडिट कराया जाए

'10 करोड़ डेयरी किसानों को आजीविका कौन देगा ?', PETA के सुझावों पर भड़के 'अमूल' के MD

NCHM JEE 2021 के लिए आवेदन करने के लिए बस एक दिन और शेष, जल्द करें अप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -