VIDEO: मौत को छूकर आई ये महिला, चक्रवाती तूफान के बीच ऐसे बचाई जान
VIDEO: मौत को छूकर आई ये महिला, चक्रवाती तूफान के बीच ऐसे बचाई जान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तूफान के चलते कई इलाकों में हाहाकार मच गया। इस बीच कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबरें आई हैं। अब ऐसी ही एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना मुंबई के विक्रोली इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईऔर अब इस वीडियो को तेजी से वायरल होते हुए देखा जा रहा है। जी दरअसल मुंबई के विक्रोली इलाके में तौकते तूफान के चलते एक पेड़ गिर गया। वैसे तो इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस दौरान एक महिला बाल-बाल बची।

 

आप देख सकते हैं इस वीडियो में जिस वक्त ये पेड़ गिरा तब महिला वहां से गुजर रही थी। ऐसे में महिला ने मौत को चकमा देते हुए समय रहते अपनी जान बचा ली। आप सभी जानते ही होंगे कि महाराष्ट्र में अधिकारियों का कहना है कि, ''महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और दो नौकाओं के समुद्र में डूब जाने से तीन नाविक लापता हैं। तीन लोगों की मौत रायगढ़ जिले में हुईं, एक नाविक की मौत सिंधुदुर्ग जिले में और ठाणे जिले के नवी मुंबई और उल्हासनगर में दो लोगों की मौत उन पर पेड़ गिरने से हुई।''

वहीँ अब भी शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा पेड़ और पोल गिरने से भारी बर्बादी भी हुई है। इस भयंकर तूफान के चलते मुंबई के खार इलाके में होर्डिंग गिर गई। वहीँ कुछ जगह पानी भरने के कारण लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है मुंबई में 230 मिलीमीटर बारिश हुई।

शशि दादा के निधन से टूटा जैकी श्रॉफ का दिल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सर्च मोनोपॉली के लिए GOOGLE पर तीसरी बार दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

दिवंगत पिता के नाम सुधा चंद्रन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -