'चक्रवात गुलाब' ने दिखाया अपना असर, ओडिशा CM ने की सावधानियों पर चर्चा
'चक्रवात गुलाब' ने दिखाया अपना असर, ओडिशा CM ने की सावधानियों पर चर्चा
Share:

चक्रवाती तूफान 'गुलाब' आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय राज्य में दस्तक देने वाला है। हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि, 'ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय राज्य चक्रवात ‘गुलाब’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।' वहीं मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि, 'बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार को चक्रवाती तूफान 'गुलाब' में बदल गया, जिसके चलते उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।' इसी के साथ दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है, जहां चक्रवाती तूफान गुलाब से भारी तबाही होने की संभावना है।

कहा जा रहा है चक्रवाती तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की संभावना है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बयान देते हुए कहा है कि, 'मैंने ओडिशा भवन में ‘चक्रवात गुलाब’ पर एक बैठक की और आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की। चक्रवात के आज रात राज्य के लगभग 10 जिलों में आने की उम्मीद है।' मिली जानकारी के तहत चक्रवाती तूफान गुलाब ओडिशा के गोपालपुर से दक्षिण-पूर्व में 270 किलोमीटर दूर है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह पश्चिम की ओर जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि चक्रवात का आज देर रात लैंडफॉल हो सकता है और उस समय हवाओं की रफ्तार 75-85 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

क्या है गुलाब तूफान - ‘गुलाब’ शब्द एक बारहमासी फूल वाले पौधे को संदर्भित करता है। आईएमडी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार उष्णकटिबंधीय चक्रवात गुलाब का नाम ‘गुल-आब’ रखा गया है। जी दरअसल विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) प्रत्येक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बेसिन के नामों की एक लिस्ट रखता है जो नियमित आधार पर बदलता है। आपको पता ही होगा इससे पहले देश में चक्रवात ताउते और यास आया था।

शुरू हुआ दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित घरों की मरम्मत का काम

नागार्जुन की ग्रैंड पार्टी में शामिल नहीं हुई सामंथा, आमिर खान से लेकर कई स्टार्स आए नजर

VIDEO: दिखने लगा तालिबान का खौफनाक चेहरा, चौराहे पर क्रेन से लटकाए चार शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -