शुरू हुआ दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित घरों की मरम्मत का काम
शुरू हुआ दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित घरों की मरम्मत का काम
Share:

खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा संपत्तियों पर कब्जा करने के बाद पेशावर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों की बहाली और रेनोवेशन शुरू कर दिया गया है। इस बारे में हाल ही में जानकारी मिली है। आप सभी जानते ही होंगे राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है और दिलीप कुमार को पुश्तैनी घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में है। सरकार की योजना के मुताबिक़, दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा।

बताया जा रहा है शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया है। वहीं इस बीच, दिलीप कुमार के भतीजे फवाद इशाक ने अपने चाचा और राज कपूर के पुश्तैनी घर को बहाल करने के सरकार के फैसले की सराहना की। हाल ही में उन्होंने कहा, 'पेशावर से दिलीप कुमार का लगाव कभी कम नहीं हुआ है।' आप सभी को बता दें कि राज कपूर का पैतृक घर, कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है, जो कि क़िस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। यह साल 1918 और साल 1922 के बीच प्रसिद्ध एक्टर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर द्वारा बनाया गया था।

आप जानते ही होंगे राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर इसी घर में पैदा हुए थे और प्रांतीय सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा चुका है। दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का 100 साल पुराना पैतृक घर भी उसी इलाके में स्थित है और यह घर जर्जर है और साल 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नवाज शरीफ सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

VIDEO: दिखने लगा तालिबान का खौफनाक चेहरा, चौराहे पर क्रेन से लटकाए चार शव

'बिग बॉस 15' के इस कंटेस्टेंट को देखने के लिए एक्साइटेड हैं देवोलीना भट्टाचार्जी

इस राज्य में दिखने लगा चक्रवात गुलाब का असर, शुरू हुई जोरदार बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -