धमतरी में पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट
धमतरी में पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट
Share:

धमतरी : शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह मिशन खेल मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला। सुबह जब कुछ युवक मैदान में खेलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शव देख लोगों को जानकारी दी। शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस को जहां यह रंजिश में हत्या का मामला लग रहा है। वहीं उसके परिजनों ने दुश्मनी की बात से इनकार किया है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

यहाँ की गई छात्राओं के कपड़े उतरवाकर, जांच में जुटी पुलिस

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिशन खेल मैदान में कुछ युवक मंगलवार सुबह खेलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें वहां एक शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान अटल आवास पंचवटी कॉलोनी निवासी दुर्गेश यादव के रूप में की है। दुर्गेश मजदूरी करता था और अपनी मां के साथ ही रहता था। 

चलती कार में होता रहा लड़की का रेप और मन भरने के बाद फेंक गए सड़क पर

सीसीटीवी से होगा खुलासा 

जानकारी के अनुसार शव के पास ही पुलिस को दो जोड़ी चप्पल और जूता मिला है। मैदान में खून बिखरा और खून से सना ईंट का टुकड़ा भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि देर रात में घटना हुई है। एएसपी ने बताया कि दुर्गेश आदतन चोर था और हत्या का प्राथमिक कारण आपसी रंजिश का होना बताया जा रहा है। जहां घटना हुई है, वो मैदान हाईवे से सटा हुआ है और थाने से करीब एक किमी की दूरी पर है। मैदान से लगा हुआ एक मकान है जिसके जिसके पीछे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसके भी फुटेज निकलवा रही है। 

युवक ने बनाया पड़ोस में रहने वाली माँ-बेटी को हवस का शिकार और फिर...

बदले की आग में हैवान बना 8 साल का लड़का, किया कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

विवाह समारोह में बैंड बजाने आए थे लड़के, नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -