पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने कर ली आत्महत्या
पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने कर ली आत्महत्या
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त मानक चंद बेदी (70) और उसकी पत्नी लक्ष्मी (35) के रूप में हुई है। सात वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत के बाद मानक ने छह महीने पहले ही अपने से आधी उम्र की लक्ष्मी से शादी की थी। 

बिहार में दो राजद नेताओं को बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

दोनों में होता था विवाद 

बताया जा रहा है कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। लक्ष्मी ने मानक व उसके परिवार के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह की वजह से मानक ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने वारदात में किसी बाहरी शख्स के शामिल होने से इन्कार किया है।

11 साल की बच्ची ने किया ऐसा काम, सुनकर तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

इस तरह हुआ घटनाक्रम 

इसी के साथ पुलिस के मुताबिक, मानकचंद परिवार सहित बलदेव पार्क, जगतपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा पहली पत्नी से तीन पुत्र हैं। चार मंजिला मकान में ऊपरी मंजिलों पर मानक के तीनों बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि मानक भूतल पर रहता था। अकेलापन के शिकार मानक ने छह माह पूर्व लोनी निवासी लक्ष्मी से शादी कर ली थी। इसके बाद दंपती में कलह होने लगी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मानकचंद का 15 वर्षीय पोता अपने दादा से मिलने नीचे आया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो दादा को पंखे पर लटका पाया। 

पत्नी को किया साधू संग संबंध बनाने को मजबूर नहीं मानी तो...

पति को छोड़ प्रेमी संग शादी करने लगी महिला तो...

पति करता था शक तो पत्नी ने पी लिया तेज़ाब

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -