जमीन विवाद में भतीजों ने मारी विधवा महिला को गोली
जमीन विवाद में भतीजों ने मारी विधवा महिला को गोली
Share:

नई दिल्ली : शहर में आठ बीघे जमीन के लिए सोमवार को भतीजों ने अपनी 55 वर्षीय ताई की हत्या कर दी। घटना दादों के गांव अटा की है। भतीजों ने पहले महिला को गोली मारी। गोली लगने के बाद जब वह जमीन पर पड़ी जिंदा थी, तब उन्होंने ईटों से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। इसके बाद वे घटनास्थल से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पड़ोसी के ससुराल से लौटा युवक और मार ली खुद को गोली

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना दादों के गांव अटा निवासी राजनश्री देवी पत्नी अजब सिंह की कोई संतान नहीं थी। इनके हिस्से में आठ बीघे जमीन थी। राजनश्री के देवर के तीन बेटे हैं। बीते 19 अप्रैल को ही बीमारी की वजह से राजनश्री के पति की मौत गई थी। सोमवार की सुबह राजनश्री खाना बना रही थीं। तभी इनके देवर के तीनों लड़के आए और आठ बीघे जमीन को उनके नाम करने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि जो सेवा करेगा, उसी को जमीन दूंगी। 

पति ने लिखाई पत्नी को भगाने की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

कनपटी पर इस तरह मारी गोली 

जानकरी के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर एक भतीते ने तमंचे से महिला के कनपटी पर गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई और सिसकने लगी। इसके बाद दो अन्य भतीजों ने ईटों से राजनश्री के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे विधवा की मौत हो गई। इसके बाद तीनों घटनास्थल से भाग गए।

घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्ची की आंख में लगी गोली

बदमाशों ने पहले की ढाई लाख की लूट और फिर गार्ड के साथ.....

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -