मेरठ में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्ची की आंख में लगी गोली
मेरठ में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्ची की आंख में लगी गोली
Share:

मेरठ : शहर में पाबंदी लगने के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में रविवार शाम पांच साल की बच्ची की आंख में गोली लग गई। जिसके बाद खलबली मच गई। लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। दूल्हे के चाचा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

घर से भागी लड़की को अनजान युवक ले गया घर और रातभर...

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जानी थानाक्षेत्र के कलंजरी गांव का है। गांव निवासी तप्पन पुत्र रवि का रविवार को विवाह था। बारात गांव सतवाई जानी थी। शाम को गांव में घुड़चढ़ी की रस्म की जा रही थी। इस दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग कर रहे थे। घुड़चढ़ी गांव के अनुसूचित जाति के सोनू के घर के पास पहुंची। इस दौरान एक युवक की बंदूक से निकली गोली घर के बाहर खड़ी सोनू की बेटी रिया (5) की आंख में लग गई। गोली लगने से रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। 

महिला के घर में घुसा बुजुर्ग और कहा- 'प्लीज सेक्स करने दो, नहीं तो किसी और से करवा दो...'

इस तरह हुई थी फायरिंग 

जानकारी के अनुसार रिया पक्ष के लोगों ने घुड़चढ़ी में शामिल लोगों को घेर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची जानी पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। वहीं, घायल रिया को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है उधर, दूल्हा भी कुछ परिजनों के साथ बरात लेकर गांव से निकल गया। देर रात तक गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात था।

'सेक्स के बदले डिग्री' देती थी यह प्रोफेसर, गिरफ्तारी के बाद हुआ कुछ ऐसा कि...

पहले छात्र को उतार दिया मौत के घाट और फिर काट दिया गुप्तांग...

सफर के दौरान सो रही छात्रा के पास जा बैठा टीटीई और करने लगा गंदी हरकत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -