8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में CPM नेता शमीम अहमद गिरफ्तार
8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में CPM नेता शमीम अहमद गिरफ्तार
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में विप्लब देव की सरकार बनने के बाद से पश्चिम बंगाल की तर्ज पर होने वाली हिंसा की घटनाओं में काफी गिरावट आई है। राज्य में अब विपक्ष के नेता कुकर्म करते हुए धरे जा रहे हैं। ताज़ा मामला उदयपुर के महारानी इलाके से सामने आया है, जहाँ कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) नेता शमीम अहमद को दुष्कर्म का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

त्रिपुरा के सीएम विप्लब देव के OSD संजय मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद CPM का असली चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने बताया कि शमीम अहमद ने एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि शमीम अहमद ने लालच देकर बच्ची को फुसलाया और फिर उसे स्ताहनिया इको पार्क में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया, मगर बाद में पकड़ा गया।

बता दें कि शमीम अहमद ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI)’ का नेता है, जो CPI(M) का छात्र संघ है। उसके खिलाफ इंडियन पैनल कोड की धारा 354 (किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012, (POCSO) एक्ट के सेक्शन 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि जब शमीम ने ये कुकृत्य किया, तब बच्ची स्कूल जा रही थी।

बंगाल चुनाव में 'मिथुन दा' की एंट्री, भाजपा के लिए 25 मार्च को करेंगे 4 रोड शो

राहुल गांधी ने केरल के लोगों के किया वादा, कहा- अगर पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ को सत्ता में वोट दिया...

बंगाल चुनाव: आज कांथी में पीएम मोदी की मेगा रैली, भाजपा में शामिल हो सकते हैं ये TMC सांसद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -