महाराष्ट्र में गिरता जा रहा है कोरोना संक्रमण का कहर, रिकवरी रेट 92.12 प्रतिशत
महाराष्ट्र में गिरता जा रहा है कोरोना संक्रमण का कहर, रिकवरी रेट 92.12 प्रतिशत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने वाली है। आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार नए केस 26 हजार 672 आए और 29 हजार 177 लोग ठीक होकर अपने घर गए। ठीक ऐसे ही अब राज्य का रिकवरी रेट 92.12 प्रतिशत हो गया है। वहीँ दूसरी तरफ चौकाने वाली बात यह है कि राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 500 के नीचे आ ही नहीं रहा है। बीते रविवार के दिन भी 594 लोगों की मौत हुई।

ऐसे में राज्य की मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। वही अब तक राज्य में 51 लाख 40 हजार 272 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल टेस्टिंग 3 करोड़ 30 लाख 13 हजार 516 लोगों की हो चुकी है और इनमें से 55 लाख 79 हजार 897 लोग पॉजिटिव हुए। इसका मतलब है कि राज्य की पॉजिटिविटी रेट 16.9 प्रतिशत है। आपको बता दें कि फिलहाल राज्य में 26 लाख 96 हजार 306 लोग होम क्वारंटीन हैं और 21 हजार 771 लोग व्यक्ति इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन हैं। इसी के साथ अब तक राज्य के 2 करोड़ 7 लाख 52 हजार 87 लोगों को वैक्सीन दी जा सकी है। वहीं बीते 22 तारीख को 1 लाख 22 हजार 140 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

ठीक ऐसे ही अगर हम पुणे और नागपुर की स्थिति की बात करें तो पुणे में दिन भर में 709 कोरोना के नए केस सामने आए और 60 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई। वहीं 2324 लोग कोरोनामुक्त होकर घर भी गए। इसके अलावा नागपुर में अभी भी पुणे के मुकाबले कोरोना की स्थिति मुश्किल बनी हुई है। बीते रविवार 1042 नए केस सामने आए जबकि 2326 लोगों ने कोरोना को मात दी। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि मृत्यु के मामले में नागपुर पुणे से बेहतर स्थिति में है। नागपुर में पुणे के 60 लोगों की मृत्यु के मुकाबले केवल 24 लोगों की मृत्यु हुई है।

मकान मालिक के बेटे ने दोस्त संग मिलकर किया नाबालिग का दुष्कर्म, हुए गिरफ्तार

दरवाजे पर खड़ी थी बारात, बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन

KKK 11: सेट पर राहुल वैद्य को रोहित शेट्टी ने पढ़ाया यह पाठ, देखिए वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -