दरवाजे पर खड़ी थी बारात, बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन
दरवाजे पर खड़ी थी बारात, बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण का कहर कम होने लगा है लेकिन इसी बीच ग्वालियर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर एक दुल्हन अपनी शादी के दिन बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। बताया जा रहा है भागने के बाद दोनों ग्वालियर एसपी के पास पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। इस मामले में दोनों ने SP से खुद को जेल भेजने के लिए कहा। जी दरअसल दोनों का कहना है कि ''अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़की के घर वाले उन्हें जान से मार देंगे।'' एसपी ने दोनों की बात सुनी और लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को महिला थाने भेज दिया। इस मामले में दोनों के परिवारवालों की काउंसलिंग की जा रही है।

मिली जानकारी के तहत घटना ग्वालियर के हस्तिनापुर की है। यहाँ पर एक 20 साल की लड़की की शनिवार को शादी होने वाली थी। कुछ ही समय में सभी रस्में पूरी हो गई और मंडप भी तैयार हो गया। देखते ही देखते बारात दरवाजे पर आ गई थी लेकिन जब मंडप में बैठने की बात आई तो लड़की घर से भाग गई। बताया जा रहा है घर के बाहर बॉयफ्रेंड पहले से मौजूद था। उसके बाद दोनों वहां से भागकर एसपी के पास पहुंच गए। जब लड़कीवालों को इस बारे में पता चला तो वह उसके बॉयफ्रेंड राधेश्याम के घर पहुंच गए। वहीँ जब बॉयफ्रेंड नहीं मिला तो परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से आ गए।

बताया जा रहा है दोनों एक-दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से दोनों शादी वाले दिन भाग गए। जैसे ही इस पूरे मामले के बारे में SP को पता चला तो उन्होंने दोनों को महिला थाने भेजा और लड़का-लड़की के परिवार को बुलाकर काउंसलिंग करने के लिए कहा।

KKK 11: सेट पर राहुल वैद्य को रोहित शेट्टी ने पढ़ाया यह पाठ, देखिए वीडियो

इतनी खूबसूरत दिखीं प्रियंका कि नजरे ही नहीं हटा पाए पति निक

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -