Apr 08 2016 04:47 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर स्थिति अराजक हो गई। दरअसल जामिया मस्जिद के क्षेत्र में एक बार फिर जुम्मे के दौरान पाकिस्तान और ISIS समर्थित नारेबाजी की गई। पाकिस्तान, ISIS, जमात - उद - दावा के ध्वज फहराए गए। तो दूसरी ओर इस मामले में नारेबाजी की गई। इससे एक बार फिर माहौल देशविरोधी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में यह सब पहले भी हुआ था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ दिए। इस दौरान आंदोलनकारी तितर-बितर हो गए, मगर इसके बाद भी वे पाकिस्तान समर्थित ध्वज फहराते रहे। तो दूसरी ओर सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इसके बाद भी श्रीनगर एनआईटी के सामने पत्थर तक फैंके गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एहतियातन शहर और जामिया मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुूछ देर में माहौल शांत हो गया।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED