एशिया प्रशांत क्षेत्र में कनॉट प्लेस छठवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल
एशिया प्रशांत क्षेत्र में कनॉट प्लेस छठवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी का कनॉट प्लेस एशिया प्रशांत क्षेत्र एपेक में छठा सबसे महंगा कार्यालय स्थल बनकर उभरा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि प्रोपर्टी कंसल्टेंट कंपनी जेएलएल इंडिया के अनुसार कनॉट प्लेस पिछले साल के मुकाबले तीन पायदान नीचे खिसक गया है। वहीं बता दें कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में 20 सबसे बड़े बाजारों की जेएलएल की एक ताजा सूची में मुंबई को 14वां स्थान मिला है। साथ ही जेएलएल इंडिया ने एक बयान में कहा कि 2017 की सूची में दिल्ली को तीसरा और मुंबई को 11वां स्थान मिला था।

हज पर जाने के नियमों में बदलाव, अब दो साल के बच्चे का लगेगा पूरा किराया

दरअसल जेएलएल ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के 20 सबसे बड़े बाजारों में नई दिल्ली का कनॉट प्लेस महंगे कार्यालयों के किराया के मामले में छठा सबसे महंगा कार्यस्थल है। इसके साथ ही कनॉट प्लेस में महंगे कार्यालयों को किराए पर लेने का औसत खर्च किराया, कर और सर्विस चार्ज सहित 142 डॉलर प्रति वर्ग फुट करीब 10,000 रुपये है, जो शंघाई के पुडोंग, टोक्यो के सिंजुकु और सिंगापुर के औसत किराया खर्च से भी अधिक है।

हज के लिए देश में छपा था 10 व 100 का स्पेशल नोट

यहां बता दें कि जेएलएल के चौथे प्रीमियम ऑफिस रेंट ट्रैकर 2018 के अनुसार मुंबई के पॉश कारोबारी क्षेत्र में किराए पर कार्यालय लेने का औसत खर्च 96 डॉलर करीब 6,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है। वहीं जेएलएल इंडिया के सीईओ और कंट्री हेड रमेश नायर ने कहा कि 1990 के बाद से ही कनॉट प्लेस प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा कार्यालय स्थलों में से एक है।

खबरें और भी

अक्टूबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव पर 66 लाख से ज्यादा ट्वीट हुए

निकाय चुनाव निपटते ही इस शहर में बढ़ाया गया हाऊस टैक्स

हैरिटेज ट्रेक पर इंजन का सफल ट्रायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -