हज पर जाने के नियमों में बदलाव, अब दो साल के बच्चे का लगेगा पूरा किराया
हज पर जाने के नियमों में बदलाव, अब दो साल के बच्चे का लगेगा पूरा किराया
Share:

जमशेदपुर: अपने अभिभावक के साथ हज पर जाने वाले बच्चे को भी हवाई किराया देना होगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दस फीसदी किराया देना होगा। यहां बता दें कि दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए पूरा किराया लगेगा। बता दें कि पहले पांच साल तक के बच्चों का किराया नहीं लगता था। केंद्रीय हज कमेटी ने हज की नई गाइडलाइन में इसका जिक्र है। यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्रालय का है। जिसे केंद्रीय हज कमेटी ने लागू कर दिया है।

हज के लिए देश में छपा था 10 व 100 का स्पेशल नोट

इसके अलावा महिला आजमीन के साथ जाने वाले महरम सगा भाई, पिता, बेटा, दादा आदि के नियम में भी तब्दीली की गई है। वहीं बता दें कि महिला आजमीन और 70 साल की उम्र से अधिक के वृद्ध आजमीन के साथ अगर घर में कोई महरम के तौर पर पहले हज कर चुके लोग जाना चाहते हैं तो वो रिपीटर कहे जाएंगे।

अक्टूबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव पर 66 लाख से ज्यादा ट्वीट हुए

इसके साथ ही बता दें कि रिपीटर को अलग से 38 हजार रुपये जमा करने होंगे, तभी वो हज पर जा सकेंगे। यही नहीं, रिपीटर तभी महिला के साथ हज पर जाएंगे जब घर में कोई ऐसा महरम शख्स नहीं होगा जो पहले हज पर नहीं गया है। कुल मिलाकर एक शख्स को हज कमेटी एक ही बार हज कराएगी।


खबरें और भी

विदेशो में बैठकर युवाओं को जोड़ने का कर रहे थे प्रयास

पत्नी से हुआ झगड़ा, बच्चों के साथ खुद को किया आग के हवाले

जश्न मनाते समय हुए थे गिरफ्तार, कोर्ट ने ख़त्म किया मुकदमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -