राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, काला मास्क लगाकर बैठे नेता
राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, काला मास्क लगाकर बैठे नेता
Share:

रायपुर: मोदी सरनेम मामले में अदालत से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली है, तत्पश्चात, इस मसले को लेकर कांग्रेस निरंतर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पूरे देश में मौन सत्याग्रह कर रही है। AICC ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन एवं एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है। रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य के तमाम नेता इस सत्याग्रह में सम्मिलित हैं। सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता तथा संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध जता रहे हैं। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रातः 10 बजे से प्रदर्शन जारी है जो शाम 5 बजे तक होगा। प्रदेश प्रभारी सेलजा प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए प्रातः की फ्लाइट से रायपुर पहुंची थीं।

बता दे कि गुजरात उच्च न्यायालय ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज कर दिया है। सांसद पद गंवाने के बाद उच्च न्यायालय ने भी राहुल को राहत नहीं दी है। जिसके पश्चात् कांग्रेस अदालत के इस फैसले को लेकर असहमति जता रही है। 7 जुलाई को जब अदालत का फैसला आया तब भी सीएम भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम कांग्रेसी नेता सारे कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। यहां मुख्यमंत्री ने कहा था कि अंग्रेज सिर्फ महात्मा गांधी से डरते थे। भाजपा राहुल गांधी से डर रही है। अंग्रेज एवं भाजपा दोनों फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं।

भाजपा के लोग डरे हुए हैं। सच का सामना नहीं कर सकते। राहुल गांधी सच की बात करते हैं, ईमान की बात करते हैं। अब तो लोकसभा से भी सदस्यता समाप्त हो गई है फिर भी ये डर रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का काम किया। उन्होंने सच्चाई के साथ लड़ाई लड़ी। कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर स्थान पर राहुल गांधी के साथ लोग थे। राहुल गांधी को भाजपाई कितना भी परेशान कर लें, राहुल गांधी न झुकेंगे और न रुकेंगे।

सीधी का पेशाब कांड को लेकर CM शिवराज पर भड़का ब्राह्मण समाज, बोले- 'ये तानाशाही है...'

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, केवल 2 दिन चला MP विधानसभा का मानसून सत्र

सऊदी के मुस्लिम नेता के सामने NSA डोभाल ने दी नसीहत, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -