अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, केवल 2 दिन चला MP विधानसभा का मानसून सत्र
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, केवल 2 दिन चला MP विधानसभा का मानसून सत्र
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन 26 हजार से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया गया। सदन में हंगामे के बीच सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद संशोधन विधेयक 2023 पास किया गया। विधानसभा में आदिवासियों के मुद्दे पर विपक्ष ने खूब हंगामा मचा। तत्पश्चात, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बुधवार को सबसे पहले सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही आरम्भ हुई। प्रश्नकाल समाप्त होते ही विपक्ष ने आदिवासियों के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। हंगामे के चलते 10 मिनट के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। तत्पश्चात, विधानसभा की कार्यवाही फिर से आरम्भ की गई। विपक्ष ने फिर से आदिवासियों के मुद्दे पर हंगामा आरम्भ किया। विपक्ष के विधायकों ने आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए। इस हंगामे के बीच सरकार ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन संशोधन विधेयक सदन में पास कर दिया।

सदन में महाकाल लोक पर चर्चा की मांग को लेकर हर हर महादेव के नारे लगाए गए। हंगामे के बीच सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 26 हजार 816 करोड़ 63 लाख 87 हजार रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। तत्पश्चात, मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप

सऊदी के मुस्लिम नेता के सामने NSA डोभाल ने दी नसीहत, जानिए क्या कहा?

'KISS किया, गले लगाया...', गिरफ्तार हुआ आदिवासी छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी SDM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -