'भाजपा में आ जाओ कांग्रेसियो, मामा का बुलडोज़र तैयार है..', पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ऑफर
'भाजपा में आ जाओ कांग्रेसियो, मामा का बुलडोज़र तैयार है..', पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ऑफर
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में राघोगढ़ नगरपालिका के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच रस्साकशी शुरू हो चुकी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रुठियाई में सभा में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि कांग्रेसियो भाजपा जॉइन कर लो। धीरे-धीरे इधर खिसक आओ। 2023 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

सिसोदिया ने आगे कहा कि, मामा यानी शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर तैयार खड़ा हुआ है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। गाेविंद सिंह ने कहा कि हिम्मत है, तो जयवर्धन सिंह के विरुद्ध चुनाव लड़ लें। मंत्री सिसोदिया सत्ता के मद में चूर हैं। बता दें कि, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं। सिसोदिया अच्छी तरह जानते हैं कि अगर वे दिग्विजय सिंह के गढ़ में उनके समर्थकों की घेराबंदी करेंगे, तो निश्चित तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे में उनका कद बढ़ेगा। 

मगर, जिस प्रकार की भाषाशैली का इस्तेमाल पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया उसे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वे भाजपा की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। बुलडोजर की धमकी देने किसी भी हद तक सही नहीं है। इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग में की जाएगी।

71,000 युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

कांग्रेस नहीं, सपा में जाएंगे वरुण गांधी ? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

कर्नाटक को पीएम मोदी ने दी 10,800 करोड़ की सौगात, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -