कांग्रेस नहीं, सपा में जाएंगे वरुण गांधी ? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान
कांग्रेस नहीं, सपा में जाएंगे वरुण गांधी ? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर इन दिनों अटकलों का बाजार गर्म है। उनका भाजपा से मोहभंग होने और पार्टी छोड़ने की चर्चाएं सियासी गलियारों में चल रहीं हैं। कांग्रेस में उनके जाने की संभावनाएं राहुल गांधी के बयान के बाद तक़रीबन समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में अब वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी (सपा) में जाने की चर्चाएं चलने लगी हैं।

बता दें कि, बीते दिनों वरुण ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रशंसा भी की थी। वरुण गांधी के सपा में जाने के कयासों पर गुरुवार को शिवपाल यादव ने भी भी प्रतिक्रया दी। अन्य सवालों का जवाब भले ही शिवपाल ने गोलमोल दिया या अखिलेश पर छोड़ दिया हो, मगर वरुण गांधी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए जो भी साथ आए उसका स्वागत है। शिवपाल के जवाब से यह साफ हो गया है कि वरुण गांधी के लिए सपा के द्वार खुले हुए हैं। 

बता दें कि, पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पार्टी में काफी समय से साइडलाइन चल रहे हैं। बताया जाता है कि इसके कारण वह पार्टी से नाराज हैं। उनकी नाराजगी अक्सर सामने आती रहती है। बीते दिनों उन्होंने नेहरू के पक्ष में टिप्पणी की। इसके अलावा राहुल गांधी की तरह उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर भी निशाना साधा था। 

सपा MLA इरफ़ान सोलंकी को झटका, हाई कोर्ट से भी ख़ारिज हुई जमानत याचिका

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित अस्सामी साहित्यकार नीलमणि फूकन का देहांत

क्या अब 'दीदी' के लिए बैटिंग करेंगे 'दादा' ? गांगुली और सीएम ममता की मुलाक़ात के मायने क्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -