कांग्रेस निकालेगी अब तक की सबसे बड़ी दांडी यात्रा, राहुल और प्रियंका होंगे शामिल
कांग्रेस निकालेगी अब तक की सबसे बड़ी दांडी यात्रा, राहुल और प्रियंका होंगे शामिल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 12 मार्च को अब तक की सबसे बड़ी दांडी यात्रा निकालने जा रही है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसमें शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचेंगे. यहां से राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली में इन दिनों होने वाली हिंसा की वारदातों के खिलाफ गांधीजी के अहिंसा का संदेश दे सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1930 को ही महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा आरंभ की थी, जो 6 अप्रैल 1930 को समाप्त हुई थी. महात्मा गाँधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च को इस वर्ष 90 वर्ष पूरे हो रहे हैं. यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से आरंभ होकर 6 अप्रैल तक जारी रहेगी. 27 दिनों में यह 386 किमी की यात्रा तय करेगी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस 27 दिन की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे.

न्यूज एजेसी एएनआई के अनुसार, जिस दिन दांडी यात्रा संपन्न होगी, उस दिन सोनिया और राहुल गांधी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर सकते हैं. इसमें सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के मेंबर और प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) के चीफ उपस्थित रहेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य बापू की दांडी मार्च की भावना का स्मरण करना और उसे दोहराना है.

बलूचिस्तान में होली पर दी दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने किया ऐलान

'ड्रग्स लेकर भड़काऊ नारे लगा रही महिलाएं', CAA Protest पर दिलीप घोष का विवादित बयान

राज्यसभा सीटों को लेकर बिहार महागठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने तेजस्वी को याद दिलाया पुराना वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -