कांग्रेस की स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कन्हैया कुमार, भारतीय सेना पर लगाया था रेप का आरोप
कांग्रेस की स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कन्हैया कुमार, भारतीय सेना पर लगाया था रेप का आरोप
Share:

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र नेता और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह' जैसी विवादित नारेबाजी में फंस चुके कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि, कन्हैया कुमार 17वीं लोकसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में वह बेगुसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के गिरिराज सिंह से हार गये थे। इससे पहले वह 2015 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। उस समय वह AISF में थे। JNU में एआईएसएफ से छात्र संघ अध्यक्ष बनने वाले वे पहले छात्र नेता थे। बता दें कि, कन्हैया कुमार एक बार भारतीय सेना पर बेतुका बयान लगाकर विवादों में भी घिरे थे, उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना कश्मीरी महिलाओं का बलात्कार करती है। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कन्हैया कुमार को ने NSUI का प्रभारी नियुक्त किया है।

बता दें कि, 29 सितंबर 2021 को कन्हैया CPM छोड़कर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये थे। कन्हैया कुमार का जन्म बिहार के बेगुसराय में हुआ था। अपनी पढ़ाई के दौरान ही वह छात्र आंदोलनों में एक्टिव हो गये थे। पटना में कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने अपनी छात्र राजनीति का आगाज़ किया। 2011 में सेंटर फॉर अफ्रीकन स्टडीज में एमफिल के लिए JNU दिल्ली चले गए। 2019 में, उन्होंने ‘दक्षिण अफ्रीका में “डीकॉलोनाइजेशन एंड प्रोसेस ऑफ सोशल रिफॉर्म-1994-2015” विषय पर अपनी थीसिस के साथ PHD की डिग्री ली।

'अशोक गहलोत हाजिर हों..', अब राजस्थान सीएम को कोर्ट ने क्यों दे दिया पेश होने का आदेश ?

पीएम मोदी का कल गोरखपुर दौरा, गीता प्रेस भी जाएंगे, 2 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

मणिपुर में अभी तक नहीं थमी हिंसा! अब स्कूल के सामने एक महिला को मारी गई गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -