MP के इन इलाकों में हुआ चक्काजाम, किसानों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता
MP के इन इलाकों में हुआ चक्काजाम, किसानों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता
Share:

भोपाल: नए कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए चक्काजाम का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। जी दरअसल मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इसका असर देखने के लिए मिला है। इस लिस्ट में ग्वालियर-चंबल अंचल के श्योपुर शामिल हैं। जी दरअसल यहां श्योपुर-कोटा राजस्थान हाइवे और श्योपुर-पाली सवाईमाधौपुर हाइवे पर किसानों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकार्ताओं ने भी प्रदर्शन किया है। कहा जा रहा है इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित रहा। वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर में बड़ागांव हाइवे पर भी चक्काजाम देखने को मिला।

आप सभी जानते ही होंगे दिल्ली में इस समय किसान आंदोलन चल रहा है और इसी के विरोध में बीना में आज यानी शनिवार को सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम करने का प्रयास किया है। इस बारे में किसान नेता इंदर सिंह का कहना है कि, 'लगभग 70 दिनों से किसान कृषि सुधार बिल वापस लेने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने तैयार नहीं है।' इसके अलावा किसानों का कहना है कि, 'यह सिर्फ सांकेतिक आंदोलन है, यदि बिल वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में पूरा शहर बंद कर चक्का जाम किया जाएगा।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि आज सुबह 11 बजे से शहडोल जिला मुख्यालय के भूसा तिराहे में कांग्रेस के कार्यकर्ता इकट्ठे होने लगे थे और 12 बजे यहां चक्का जाम की स्थिति बन गई। अब भूसा तिराहे में चक्का जाम चल रहा है। यहाँ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं राजगढ़ जिले में चक्काजाम व धरना प्रदर्शन के दौरान सुठालिया में कुछ कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इस राज्य में किसानों के लिए आज से शुरू हुआ तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण

किसान को नहीं मिली वाजिब कीमत तो अपने ही हाथों कर डाला ये काम

Ind Vs Eng: रुट ने खोद डाली भारतीय गेंदबाज़ी की जड़ें, ठोंका दोहरा शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -