कांग्रेसी बोले-किरण ने नहीं किया  भ्रष्टाचार
कांग्रेसी बोले-किरण ने नहीं किया भ्रष्टाचार
Share:


नई दिल्ली :  अरूणाचल प्रदेश के कांग्रेसियों ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं किया है और उन पर लगाये जा रहे सभी आरोप बिल्कुल गलत है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे किरण के खिलाफ संसद में कांग्रेस के सांसद न केवल हंगामा खड़ा कर रहे है वहीं किरण से इस्तीफे की भी मांग की गई है।

इधर अरूणाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने किरण रिजिजू का समर्थन किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि केमांग जल विद्युत परियोजना में घोटाले में किरण का हाथ नहीं है, इसलिये उन पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया जाये। जिन कांग्रेसियों ने किरण का समर्थन किया है वे स्थानीय  पंचायतों से जुड़े हुये है।

बताया गया है कि नाफरा, बिचुम और सिंगचुंग पंचायतों के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने केन्द्रीय बिजली मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखा है और कहा है कि किरण रिजिजू ने भ्रष्टाचार नहीं बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

भ्रष्टाचार को लेकर किरण रिजिजू और कुमार विश्वास में हुआ ट्विटर युद्ध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -